13 October 2020 04:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की जांच को लेकर नियम परिवर्तित कर दिए गए हैं। नये नियमों के अनुसार अब डेंगू-मलेरिया आदि की तरह कोरोना की जांच भी डॉक्टर लिखेंगे। ऐसे में उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें कोई समस्या नहीं होती मगर जांच के बाद पॉजिटिव पाए जाते हैं। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि अब नियमित जांच सीनियर सिटीजन, हाईरिस्क मरीज़ व सर्दी, खांसी जुकाम-बुखार के लक्षणों वाले लोगों की होगी। हाईरिस्क मरीज़ों में गर्भवती महिलाओं सहित हार्ट, किडनी, कैंसर, गठिया सहित गंभीर रोगों के पीड़ितों को शामिल किया गया है। वहीं सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि होने पर डॉक्टर को दिखाना होगा।
डॉक्टर द्वारा रोगी के परीक्षण के आधार पर जांच लिखी जाएगी, तभी जांच होगी। बता दें कि कोरोना जांच का यह सिलसिला छ: माह से अधिक समय से चला आ रहा है। ऐसे में अब यह परिवर्तन राहत दे सकता है। लेकिन आमजन को अब भी सावचेत रहना होगा। उल्लेखनीय है कि अब तक आमजन कोरोना के प्रति लापरवाह देखा गया है तो वहीं प्रशासन आमजन की लापरवाही रोकने में नाकाम साबित हुआ। अब भी इलाज तो बचाव ही है, जो मास्क व मजबूत इम्यूनिटी ही कर सकती है। ऐसे में आमजन को मास्क पहनने व इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पदार्थों के सेवन पर ध्यान देना होगा। सीएमएचओ ने अपील की है कि सर्दी खांसी जुकाम बुखार होने पर लापरवाही न बरतें बल्कि डॉक्टर को दिखाएं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
26 July 2020 07:09 PM