30 July 2020 12:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार की सुबह एक कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट्स आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहली रिपोर्ट में दो पॉजिटिव आए, वहीं दूसरी रिपोर्ट में सात पॉजिटिव आए हैं। इनमें नोखा के वार्ड नंबर 19 की 38 वर्षीय महिला व वार्ड नंबर 27 का 20 वर्षीय युवक, मूंधड़ा चौक का 23 वर्षीय युवक, बारह गुवाड़ का 43 वर्षीय युवक, सुभाषपुरा की 94 वर्षीय वृद्धा, रानीसर बास की 60 वर्षीय महिला, फतीपुरा का 55 वर्षीय पुरुष, सुभाष पुरा का 35 वर्षीय युवक व विवेक नगर का 38 वर्षीय युवक भी शामिल है। बता दें कि बीकानेर में अब तक आए पॉजिटिव में सबसे अधिक उम्र के पॉजिटिव का रिकॉर्ड अभी आई सुभाषपुरा की 94 वर्षीय वृद्धा के नाम हो गया है। वहीं सबसे कम्र का रिकॉर्ड एक पन्द्रह दिन के बच्चे के नाम हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
17 April 2020 10:06 PM