21 March 2022 03:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप कोड़ियों के भाव में टाटा सफारी व मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो आपको तुरंत पांचू थाना पुलिस से संपर्क करना चाहिए। यहां आपको 5 से हजार रुपए में मोटरसाइकिल व 50 हजार रूपए टाटा सफारी गाड़ी मिल सकती है।
दरअसल, पांचू पुलिस 25 मार्च को एक नीलामी आयोजित करने जा रही है। थानाधिकारी विकास विश्नोई के अनुसार न्यायालय के निर्णय व जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर दस मोटरसाइकिल व एक टाटा सफारी नीलाम की जानी है। ये वाहन अलग अलग समय में पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन हैं।
नीलामी में बोली लगाने के इच्छुक व्यक्ति 25 मार्च को सुबह 10 बजे पांचू थाने में संपर्क कर सकते हैं। मोटरसाइकिलों के लिए धरोहर राशि पांच हजार व टाटा सफारी के लिए पचास हजार रूपए निर्धारित की गई है। ये सभी वाहन पांचू थाने पहुंचकर देखे जा सकते हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM