18 January 2026 05:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में होने वाली योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा 19 जनवरी को गंगाशहर पहुंचेगी। इस दौरान तेरापंथ भवन में प्रशिक्षण, साधना व समन्वय कार्यक्रम आयोजित होगा। अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी व मुनि श्री श्रेयांस कुमार जी के सानिध्य में व्याख्यान सत्र होगा। वहीं प्रातः 10:30 बजे संगठन बैठक होगी।
कार्यक्रम में समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कुसुम लूनिया, अणुव्रत प्रकाशन सदस्यता प्रसार के राष्ट्रीय संयोजक विनोद बच्छावत, पर्यावरण प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजक डॉ नीलम जैन, अणुव्रत परिवार की राष्ट्रीय संयोजक रचना कोठारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर खान आदि शामिल होंगे।
एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निरंतर चलती है। 19 जनवरी को यह यात्रा गंगाशहर ईकाई की सार-संभाल करने आ रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
30 April 2022 04:48 PM