02 August 2026 12:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के एक मामले में सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुसांईसर, नापासर थाना क्षेत्र निवासी रामस्वरूप निंबड़िया पुत्र अर्जुन राम जाट के रूप में हुई है। आरोपी रामस्वरूप नापासर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला व मारपीट की धाराओं में 18 मुकदमें दर्ज है।
बता दें कि दो दिन पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने शिवपाल सिंह भाटी पुत्र विजयपाल राजपूत को अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार शिवपाल सिंह ने यह अवैध हथियार रामस्वरूप से खरीदे थे। पुलिस ने रामस्वरूप को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि रामस्वरूप ने यह हथियार किससे खरीदे थे। उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ शालिनी बजाज के सुपरविजन तथा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एएसआई विजय सिंह व कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव ने यह कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में तैनात कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव ने ही शिवपाल सिंह को पकड़ा था। बता दें कि कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव की आसूचना व मेहनत की बदौलत बीकानेर पुलिस ने पिछले एक साल में बड़ी संख्या में आर्म्स तस्कर, नशा तस्कर, हार्डकोर व ईनामी बदमाश पकड़े हैं।
RELATED ARTICLES
06 December 2020 01:28 PM