17 November 2020 07:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नवयुवकों में अवैध धंधों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में हर रोज़ बड़ी संख्या में युवक कंगाल होकर दलदल में भी फंस रहे हैं। गंगाशहर पुलिस ने ऐसे जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को दबोच लिया। कार्रवाई बीती रात की है। थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि बीती रात शिव वैली स्थित ज्ञान विधि कॉलेज के सामने तीन जने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। तभी एचसी सहीराम मय जाब्ते ने दबिश दे दी। आरोपियों से 6520 रुपए व ताश के पत्ते बरामद किए गए। वहीं विजय कुमार, युसुफ खान व निसार अहमद को गिरफ्तार किया गया।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
25 October 2020 07:04 PM