27 April 2022 11:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सहित राजस्थान को पुराने दिन याद आने वाले हैं। तपती गर्मी के बीच प्रदेश को अब प्रतिदिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। राज्य में बिजली की खपत की तुलना में कम मात्रा में बिजली उपलब्ध होने से बीकानेर समेत पूरे राजस्थान में गुरुवार से बिजली कटौती की व्यवस्था लागू की गई है।
उर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय किया गया। आवश्यक सेवाओं जैसे-अस्पताल, ऑक्सीजन सेंटर, पेयजल आपूर्ति व मिलिट्री इंस्टालेशन आदि को बिजली कटौती से पूर्णतया मुक्त रखा जाएगा। ये सेवाएं डेडिकेड फीडर से जुडी होने पर ही कटौती से मुक्त होगी।
संभागीय मुख्यालयों पर एक घंटा, जिला मुख्यालयों पर दो घंटे, नगरपालिका क्षेत्रों एवं 5 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों में 3 घंटे विद्युत कटौती करने का निर्णय लिया गया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर संभागीय मुख्यालयों पर प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक एवं कोटा, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर संभाग मुख्यालयों पर प्रात: 8 से 9 बजे तक कटौती की जाएगी।
ऐसे में प्रदेश में आबादी विभाजन के आधार पर एक से तीन घंटे तक की निरंतर बिजली कटौती रहेगी। हालांकि यह कटौती कब चलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
30 December 2022 09:18 AM