22 April 2025 06:29 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने सीएसई यानी सिविल सेवा परीक्षा के 2824 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं हर्षिता गोयल ने दूसरा तथा डोंगरी अर्चित पराग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी क्रम में बीकानेर मूल के आदित्य आचार्य पुत्र अमित आचार्य ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 96वीं रैंक हासिल की है। माना जा रहा है कि रैंकिंग के अनुसार वे आईपीएस बनेंगे।
आदित्य के बड़े पापा के लड़के आचार्य चौक निवासी भास्कर आचार्य ने बताया कि आदित्य शुरू से हुई जयपुर रहा। उसकी स्कूली शिक्षा जयपुर में हुई। उसके बाद वह दिल्ली चला गया, जहां जेएनयू से स्नातक की। इसी दौरान सिविल सर्विसेज के लिए तैयारी की।
बताया जा रहा है कि आदित्य को इस परीक्षा में दो बार असफलता मिली लेकिन उसने प्रयास नहीं छोड़ा। तीसरे प्रयास में उसने सफलता हासिल कर ली। बता दें कि आदित्य के दादा शेरे चांद रतन आचार्य जनसंघ के नेता थे। उन्होंने उस समय जनसंघ की टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ा। वहीं आदित्य के पिता जयपुर में ही व्यापार करते हैं।
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
25 September 2022 05:10 PM