19 April 2020 03:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मदद करने का मौका मिलते ही चौका मार देने वाले बीकानेर के इस गांव का यह नौजवान भी चर्चा में है। पांचू पंचायत समिति के धरनोक में शनिवार को एक हादसा हुआ। यहां के राजूराम पुत्र गोविंद राम मेघवाल की झोंपड़ी आग लगने से पूरी तरह जल गई। यह आग बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। लॉक-डाउन की परेशानी के बीच बढ़ी इस परेशानी को कम करने के लिए सीताराम खिलेरी नाम के युवक ने पीड़ित राजूराम को 5100 रूपए दिये हैं। इस वक्त यह मदद बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं सीताराम ने गांव के लोगों से भी राजूराम की कुछ मदद करने की अपील की है।

.jpeg)
RELATED ARTICLES
13 February 2024 11:12 PM