12 September 2021 02:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रिंगस रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में कोचर चौक बीकानेर निवासी 67 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र मोहन लाल कोचर (टिकाई) की मृत्यु हो गई। घटना बीती रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। नरेंद्र कोचर अपने पौत्र को नीट की परीक्षा दिलवाने जयपुर ले जा रहे थे। जयपुर से पहले रिंगस रोड़ पर पेशाब के लिए उतरे। वापिस कार की ओर लौटते वक्त अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में एंबुलेंस में जयपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नरेंद्र कोचर जैन पब्लिक स्कूल, जैन पीजी कॉलेज व जैन गर्ल्स कॉलेज के भूतपूर्व सेक्रेटरी थे। वे टैंट का व्यवसाय करते थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM