01 May 2021 11:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर यह है कि चुरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व सीकर के गंभीर कोरोना मरीजों को पीबीएम में इलाज मिलता रहेगा। इस संबंध में बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने संसोधित पत्र जारी किया है। पांचों जिलों के कलेक्टरों को लिखे पत्र में मेहता ने कहा है कि जो मरीज़ राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप माइल्ड एवं मोडरेट श्रेणी के हैं तथा जिनका इलाज गृह जिले में संभव है, उन्हें वर्तमान परिस्थितियों में पीबीएम रेफर करना उचित नहीं है। लेकिन गंभीर मरीजों को पीबीएम रेफर किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि शाम को जारी एक पत्र में कलेक्टर ने पांचों जिलों को अपने मरीज़ बीकानेर पीबीएम ना भेजने को कहा गया था। बताया गया कि पीबीएम में जगह ख़ाली नहीं है, स्थानीय मरीज़ भी कतार में हैं। ऐसे में अन्य जिलों के मरीजों को इलाज देना संभव नहीं होगा। बाद में आदेश को लेकर कुछ असहमतियां बनीं, जिस पर कलेक्टर ने पुनर्विचार किया। बता दें कि अब पांचों जिलों के गंभीर मरीजों के लिए रास्ते खोल दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
24 December 2021 11:04 AM