24 January 2023 11:23 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को एएसआई अशोक अदलान मय पुलिस टीम ने धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान पुखराज कांगड़ा व विशाल बारासां के रूप में हुई है। एएसआई अशोक अदलान के अनुसार आरोपियों ने दिसंबर माह में रामपुरा बस्ती निवासी आबिद खान पुत्र अहमद खान को ऑफिस में घुसकर पीटा। बदमाशों ने आबिद का सिर फोड़ दिया। उसकी दोनों टांगें व दोनों हाथ तोड़ डाले। तब से आरोपी फरार थे। उन्हें वांटेड घोषित कर रखा था।

पुलिस ने दो को पकड़ लिया है, वहीं दो की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि विशाल पर पहले से तीन मुकदमें हैं। जिनमें एक आगजनी व दो मारपीट के मुकदमें हैं। आरोपी नगर निगम में संविदा पर लगे हुए हैं। वे ट्रेक्टर चलाते हैं। कुछ समय पूर्व आरोपियों ने खोखा जला दिया था। तब से ही रंजिश बढ़ी।
आरोपियों को दबोचने वाली एएसआई अशोक कुमार मय टीम में एचसी रामस्वरूप, एचसी अमित व महिला कांस्टेबल राधा कुलरिया शामिल थी।
RELATED ARTICLES
30 December 2020 01:49 PM
