29 March 2020 09:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक-डाउन के दौरान आमजन को घर पर रहने के लिए तरह तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक भावुक कर देने वाला फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है। इसमें एक छोटी सी बच्ची का दिख रही है और साथ में लिखा गया है "अगर मैं मां के गर्भ में 9 महीने रह सकती हूं तो क्या आप भारत मां के लिए 21 दिन घर नहीं रह सकते। स्टे होम"। इस अपील को पढ़ने के बाद लोग प्रेरित हो रहे हैं। "ख़बरमंडी" न्यूज़ आपसे देश के लिए घर पर रहने की अपील करता है। क्योंकि कोरोना से बचना है तो कुछ दिनों के लिए घर पर रुकना ही होगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
24 September 2025 03:40 PM