28 July 2020 10:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 10 वीं राजस्थान बोर्ड के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। बीकानेर के विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई है। इसी कड़ी में लेडी एल्गिन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा यानू भाद्दाणी ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए स्कूल टॉप किया है। यानू जिले में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले चुनिंदा विद्यार्थियों में शामिल हुई है। यानू की सफलता पर उसकी क्लास टीचर ने फोन कर बधाई दी। वहीं यानू के दादा जयकिशन भाद्दाणी व दादी ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। गोगागेट स्थित जयकमल स्टूडियो के रिकॉर्डिस्ट येशू दास भाद्दाणी की पुत्री ने परिवार व समाज सहित बीकानेर का नाम रोशन किया है। यानू ने बता दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं, बल्कि वह बेटों से दो कदम आगे है। यानू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, परिवार व गुरूजनों को दिया है, जिनके आशीर्वाद व साथ से वह अच्छा परिणाम दे पाई। यानू ने बताया कि वह ज़िन्दगी में बड़ा काम करके देश का नाम रोशन करना चाहती है।

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
30 August 2020 08:40 PM