14 December 2022 07:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित जून 2022 सत्रांत परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के बीकानेर क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक बलवान सिंह सैनी ने बताया कि 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाएं क्रमशः 30 एवं 31 दिसंबर 2022 तथा 2 जनवरी 2023 से 5 जनवरी 2023 तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय एवं पारी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है तथा इसके लिए नया प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर के टेलीग्राम चैनल आरसीबीकेआर ज्वाइन कर आदेश की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
07 April 2020 02:02 PM