11 January 2022 06:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर नगरीय क्षेत्र में कोरोना अब चप्पे चप्पे में फ़ैल चुका है। वहीं श्रीडूंगरगढ़, नोखा, देशनोक पालिका क्षेत्रों में भी कोरोना केस अधिक आए हैं। मंगलवार सुबह 118 पॉजिटिव आने के बाद शाम की रिपोर्ट ने तीसरी लहर के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। आज की दूसरी रिपोर्ट में 189 पॉजिटिव मिले हैं। आज पूरे दिन का आंकड़ा 307 पर पहुंच गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इन 307 में अधिकतर मरीज़ बीकानेर नगरीय क्षेत्र के हैं। दूसरी रिपोर्ट में बीकानेर एयर फोर्स में भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि सोमवार को जांचे गए सैंपलों में करीब 25 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले थे। वहीं आज जांचे गए करीब 2200 सैंपलों में से 307 पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में एक ही दिन में बढ़ा प्रतिशत लुढ़क कर फिर उसी मोड़ पर आ चुका है। देखें सूची



RELATED ARTICLES
04 August 2021 12:47 PM