03 May 2021 10:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रेड अलर्ट महामारी जन अनुशासन पखवाड़े के पहले दिन बीकानेर पुलिस ने ताबड़तोड़ सीज व क्वॉरन्टाइन की कार्रवाईयां की। जिले भर में 122 वाहन सीज कर लिए गए। वहीं 31 व्यक्तियों को पकड़ पकड़ कर क्वॉरन्टाइन कर दिया गया।
जिला पुलिस के अनुसार ये सभी 31 व्यक्ति बिना किसी आवश्यक काम के बाहर घूम रहे थे। इस पर नियमानुसार इन्हें क्वॉरन्टाइन कर दिया गया है। वहीं बिना किसी आवश्यक काम के बाहर निकलने वाले व्यक्तियों के वाहन सीज कर दिए गए। इनके खिलाफ एमवी एक्ट व महामारी अधिनियम में भी कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि 17 मई तक बीकानेर सहित प्रदेश में सख्ती के निर्देश हैं। कोरोना की प्रचंडता को कम करने के लिए पुलिस वाहन सीज करेगी। वहीं घूमने वालों को क्वॉरन्टाइन भी कर देगी। ऐसे में घर में रहना जहां आपको वाहन सीज की कार्रवाई व जुर्माने से बचाएगा, आपके व आपके परिवार को कोरोना से भी बचाएगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
09 November 2021 07:41 PM