19 December 2023 11:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सहित राजस्थान में नकली नोट माफिया हरकत में है। यह माफिया आम लोगों को उल्लू बनाने के साथ ही सिस्टम तक को खुल्लमखुल्ला चुनौती दे रहे हैं। खाजूवाला पुलिस ने दो व्यापारियों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
सीआई रामप्रताप वर्मा के अनुसार खाजूवाला निवासी रामानंद पारीक से 36 हजार व रमेश चौधरी से 24 हजार रूपए की नकली बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ नकली नोट अपराध के नोडल थाने कोटगेट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज दोनों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल करेंगे। उनके छुट्टी से आने तक जांच कोतवाली सीआई मोनिका विश्नोई कर रहीं हैं।
बताया जा रहा है कि रामानंद पहले एक फैक्ट्री चलाता था। वर्तमान में टॉफी की एजेंसी ले रखी है। वहीं रमेश के आनंद पुस्तक भंडार नाम की दुकान है। दोनों जयपुर के सुरेंद्र प्रजापत से नकली नोट लाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
17 February 2022 12:01 PM