17 August 2021 07:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के जैन मंदिर, उपाश्रय व तीन मकानों के ताले टूटे की ख़बर है। मामला तुलसी विवार कॉलोनी का है। जहां बीती रात 2 से 3 बजे के बीच चोरी हुई। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि जैन मंदिर, उसके पास बने उपाश्रय व तीन मकानों के ताले तोड़े गए। उपाश्रय से पानी के तीन नल चोरी कर लिए। इसके अतिरिक्त कहीं से कुछ भी चोरी नहीं हुआ। चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। सीसीटीवी में दो युवक पैदल चलकर आते जाते दिख रहे हैं। तीनों मकान बंद ही थे।
उल्लेखनीय है कि इतने ताले तोड़कर भी चोरों ने केवल नल ही चोरी किए। अजीब तरह की यह चोरी चर्चा बनी हुई है। यहां तक कि चोरी सुन हंसी लोगों को आ रही है। ख़बर लिखने तक थाने में परिवाद नहीं दिया गया था।
RELATED ARTICLES
02 March 2020 10:13 AM
