17 December 2020 09:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में घूसखोरों पर एसीबी पहाड़ बन टूट पड़ी है। आज बीकानेर एसीबी के अलावा एसीबी श्रीगंगानगर ने भी ट्रैप की बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी श्रीगंगानगर के डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत खान एवं भू विज्ञान विभाग श्रीगंगानगर के खनिज अभियंता कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता व कनिष्ठ सहायक कानून के पंजे में फंस गए। लखोटिया ने बताया कि परिवादी जरनैल सिंह की श्रीविजयनगर के ग्राम 6 एएस में खातेदारी भूमि है। जिसमें जिप्सम की परत हटाने के लिए परमिट हेतु सारी सरकारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद सहायक खनिज अभियंता छगनलाल पुत्र मानाराम ने पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी के पास आज मामला आने पर सत्यापन हेतु आज ही एक्शन लिया गया। जिसके तहत परिवादी द्वारा मोल भाव किया गया तो आरोपी छगनलाल ने तीस हजार में सौदा तय किया। छगनलाल के कहने पर कनिष्ठ सहायक हरिनिवास पुत्र रामनिवास ने दस हजार रूपए प्राप्त कर लिए। वहीं शेष बीस हजार लेते वक्त एसीबी ने आरोपी को ट्रैप कर लिया। दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई करने वाली टीम में हंसराज, रणजीत सिंह, कानि संजीव कुमार, सुबे सिंह, भवानी सिंह, दिनेश कुमार, मनजीत चलाना, आशीष कुमार व पंकज शामिल थे।

.jpeg)
RELATED ARTICLES
30 December 2021 08:05 PM