10 February 2021 02:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भगवान राम को लेकर देश इस वक्त बड़ा उत्साही है। इसी उत्साह के बीच अन्य शहरों की तर्ज पर राम नाम का एक और स्तंभ कलकत्ता में बनने जा रहा है। मारवाड़ी युवा मंच मरुधरा बीकानेर के अध्यक्ष शेखर पेड़ीवाल ने बताया कि श्री राम नाम का भव्य स्तंभ बनने जा रहा है जिसके लिए आज बीकानेर से लगभग 14000 राम नाम की कॉपिया कलकत्ता भेजी गई। इसमें लगभग 41 करोड़ राम नाम अंकित है ।
मंच के कपिल लड्ढा ने बताया कि लॉकडाउन में पुस्तकें छपवा कर उन्हें राम नाम से भरने के लिए श्रद्धालुओं को निशुल्क वितरित किया गया था। आज बड़ा हनुमान जी मंदिर जूनागढ़ में राम नाम से भरी उन्हीं पुस्तिकाओं का पूजन कर उन्हें कोलकाता भेज दिया गया है। इन पुस्तिकाओं में 41 करोड़ राम नाम श्रद्धालुओं द्वारा लिखे गए हैं।
बड़ा हनुमान जी मंदिर के पुजारी ने कहा कि भगवान राम से बड़ा है भगवान राम का नाम, राम नाम के लेखन से सुमिरन तो होता ही है साथ ही लेखक का अंतर्मन भी श्री राम के दिव्य प्रेम व तेज से जागृत होने लगता है ।
मंच के गौरव मूंधड़ा व राहुल पारीक ने बताया कि भगवान राम का नाम लाल रंग की स्याही से लिखा गया है क्योंकि यह रंग प्रेम का प्रतीक व भगवान राम को प्रिय माना जाता है। आगे भी राम नाम का संग्रह जारी रहेगा कोई भी श्रद्धालु राम नाम की निःशुल्क पुस्तिका श्री पेड़ीवाल टी स्टोर फड़ बाजार से प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर शिवदयाल बच्छ, वासुदेव, रविंद्र जाजड़ा, राहुल पारीक, कपिल लढ़ा, गौरव मूंधड़ा, आशीष राठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।


RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 March 2020 08:55 PM