01 November 2021 08:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर सवारियों से खचाखच भरी पिकअप पलटने की ख़बर आई है। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार के अनुसार हादसा सेरूणा व गुसांईसर के बीच नेशनल हाइवे पर हुआ। श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रही पिकअप के सामने अचानक एक गाय आ गई। अचानक गाय आने से पिकअप पलट गई। हादसे में एक वृद्ध गंभीर घायल हुआ है। वहीं अन्य 6 के भी चोटें आईं। घायलों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी सेवा में लगे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 9 जने थे। जिसमें से सात घायल हुए। ये सभी नागौर के सरकड़ा से झुंझुनूं स्तिथ अपने गांव गुढ़ा मालानी के लिए रवाना हुए थे। सभी किसी सोलर प्लांट में काम करते हैं। ख़बर लिखने तक किसी की भी शिनाख्त नहीं हुई थी।
RELATED ARTICLES
21 February 2026 09:12 PM
