04 November 2024 02:33 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैन माहेश्वरी प्रीमियर लीग का उद्घाटन गंगाशहर पांच नंबर रोड़ स्थित टर्फ गुगली क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन उद्योगपति व समाजसेवी द्वारका प्रसाद पचीसिया ने किया। इस दौरान एयू फायनेंस की रिलेशनशिप मैनेजर शिवांगी भारद्वाज बतौर अतिथि शामिल हुईं। वहीं दूसरे दिन शाम को हुए मैच में गंगाशहर सीओ आरपीएस पार्थ शर्मा बतौर अतिथि शामिल हुए। इस दौरान शर्मा ने बल्ला भी चलाया तो युवाओं को मोटिवेट करते हुए इस तरह के आयोजन को हर माह करते रहने की प्रेरणा दी। पार्थ ने कहा कि ऐसे आयोजन से नशे की प्रवृत्ति खत्म होती है, साथ ही साथ आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों व प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।


ऋषभ बुच्चा ने बताया कि दो दिनों में 12 टीमों के बीच 12 मैच हुए। 12 में से चार टीमें सेमीफाइनल में मुकाबला करेगी। सोमवार को होने वाले सेमीफाइनल में सिद्धार्थ दुगड़ की निर्वाण नाइट्स अनुराग झंवर की बीकानेर स्ट्राइकर्स से तथा ऋषभ चांडक की रॉयल स्ट्राइकर्स अरिहंत आंचलिया की बीकानेर बुल्स से भिड़ेगी। इनमें से दो टीमें फाइनल तक पहुंचेगी।

समापन समारोह में एयू के प्रबंधक रवि आचार्य व बीजेपी नेता महावीर रांका बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
RELATED ARTICLES
21 May 2020 09:46 AM