13 May 2020 09:12 PM

ख़बरमंडी बीकानेर। कोरोना इमरजेंसी के मद्देनजर हुए लॉक डाउन में मदद का महायज्ञ लगातार प्रज्वलित है। इसी यज्ञ में सिद्धि कुमारी भी विधायक निधि से आहुति दे रहीं है। हाल ही में घोषित 41 लाख की राशन किट का वितरण जारी है, इसी के तहत वार्ड 47 में भी आज दिनभर वितरण कार्यक्रम चलता रहा। माहेश्वरी भवन में चले इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए किटें वितरित की गईं। वार्ड 47 से बीजेपी पार्षद सुमन छाजेड़ ने बताया कि विधायक सिद्धि कुमारी अपने क्षेत्र की सभी स्थितियों पर नज़र रखे हुए हैं। उनकी निधि से पूर्व क्षेत्र के सभी वार्डों में किट वितरित की गई है। आज के कार्यक्रम में शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, महामंत्री जसकरण छाजेड़, पार्षद सुमन छाजेड़, दुलीचंद बुच्चा, जतन छाजेड़, सरिता नाहटा, दुर्गा लोहिया, मनोज बंग, मघाराम नाई, मनीष बाफना, किशन डागा, रघुवीर कुमावत, संजय चौधरी, शिव बच्छ, सौरभ छाजेड़, सिद्धार्थ छाजेड़, वितरण प्रभारी सुभाष चंद गोदारा, बीएलओ गौतम जाजड़ा, राजेंद्र मारु, सीताराम आदि ने अपनी सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
29 August 2021 10:52 PM