12 January 2023 08:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बीकानेर में सैंपलिंग का दौर जारी है। गुरुवार को श्रीगंगानगर रोड़ स्थित सरस डेयरी प्लांट पर खाद्य सुरक्षा दल पहुंचा। यहां से दूध के 2 नमूनों सहित घी व पनीर का नमूने लिए गए।
सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुखराज सेन के निर्देशानुसार यह निरीक्षण अभियान चलाया गया है। प्लांट से संग्रहित नमूनों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जाएगा।
बता दें कि बीकानेर शहर सहित जिलेभर में दूध, घी, पनीर सहित मिठाई व नमकीन में मिलावट चरम पर है। शहर की प्रतिष्ठित दुकानें भी खुल्लमखुल्ला मिलावटी व कम गुणवत्ता वाली मिठाईयां बेच रही हैं। वहीं घरों में रोज पहुंचने वाला अधिकतर दूध मिलावटी है। ऐसे में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की सार्थकता सवालों के घेरे में है। मिलावटीखोरी के खिलाफ अभियान समय विशेष पर ना चलाकर लंबे समय तक निरंतर चलना चाहिए। यह मुद्दा जन स्वास्थ्य से जुड़ा है।

RELATED ARTICLES
10 April 2020 09:34 PM