16 November 2021 08:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महानगरी मुंबई में निवास कर रहे मरुभूमि वासियों की सबसे बड़ी संस्था मरुधर मित्र परिषद् को नया अध्यक्ष मिल गया है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ मूल के अशोक सिंघी परिषद् के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। इस बार परिषद् के चुनाव को लेकर मुंबई सहित देशभर में बैठी थळी क्षेत्र की लॉबी सक्रिय थी। 1200 सदस्यों की परिषद् में पचास प्रतिशत से अधिक की कास्टिंग हुई। कुल 686 वोट पड़े, जिनमें 351 वोट अशोक सिंघी के पक्ष में पड़े, जबकि कुलदीप बैद को 335 वोट ही मिले। हालांकि पराजित पक्ष की तरफ से लंबे समय से चुनावी रणनीति तैयार की जा रही थी। चुनाव नजदीक आने तक कुलदीप बैद की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। मगर मरुधर मित्रों ने अशोक सिंघी पर विश्वास जताया व चुनाव के वक्त बाजी पलट दी। अशोक सिंघी की यह जीत बड़ी जीत मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मरुधर मित्र परिषद् मुंबई में रह रहे थळी क्षेत्र के तेरापंथी मित्रों की सामाजिक संस्था है।
RELATED ARTICLES
18 May 2026 11:31 AM
03 April 2020 11:49 PM