11 August 2022 12:22 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के स्कूल संचालक को घसीटते हुए थाने ले जाने वाले एएसआई भवानी दान को एसपी योगेश यादव ने सस्पेंड कर दिया है। दो सौ से अधिक स्कूल संचालकों व अध्यापकों ने आज दोपहर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी पार्क में बैठक के बाद कलेक्ट्रेट के चारों ओर चक्कर निकालते हुए नारेबाजी की। इसके बाद एसपी योगेश यादव से मिले। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे गिरीराज खैरीवाल ने बताया कि एसपी योगेश यादव ने तुरंत एक्शन लेते हुए एएसआई भवानी दान को सस्पेंड कर दिया। कहा कि ऑफिस टाइम से पहले आदेश भी निकाल दिए जाएंगे। वहीं दो कांस्टेबलों को लाइन हाजिर किया। लाइन हाजिर किए गए कांस्टेबलों का नाम सुनील व अनिल बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्कूल संचालक पर कार्रवाई करवाने वाले अभिभावक गोविंद सोनी के 108 के तहत पाबंद किया बताते हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को टीसी की बात को लेकर गोविंद सोनी ने थाने में शिकायत की। जिस पर एएसआई भवानी दान ने पहले तो शांति बाल निकेतन स्कूल के संचालक मोंटी को फोन किया। फोन पर बहसबाजी के बाद एएसआई परिवादी व पुलिस जाब्ते के साथ स्कूल गया। जहां से मोंटी को घसीटते हुए गाड़ी में डाला। यहां मोंटी के भाई के साथ भी मारपीट की गई। परिवादी ने भी स्कूल संचालक को गाड़ी में डालने में सहयोग किया। स्कूल संचालक की किस्मत अच्छी रही कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद स्कूल संचालक लामबंद हो गए। रात आठ बजे से करीब साढ़े ग्यारह बजे तक थाने में धरना लगाया गया। आरोपी एएसआई पहिया पुलिस कर्मियों व गोविंद सोनी के खिलाफ मुकदमा करने हेतु परिवाद भी दिया गया। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES
26 January 2021 06:44 PM